#MeToo कैंपेन हरियाणा के पंचकूला में पहुंचा।

0
700

हरियाणा के पंचकूला में पंचकूला लेडीज क्लब ने सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रीफ काउंसलर रेनू माथुर के साथ मिलकर #MeToo कैंपेन लॉन्च किया और इस लॉन्च के बाद अब पंचकूला लेडीज क्लब से जुड़ी महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता स्कूल, कॉलेजों और प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाली लड़कियों के साथ-साथ स्लम एरिया में रहने वाली लड़कियों से भी संपर्क करेंगी और अगर उनके साथ किसी भी तरह का शारीरिक शोषण हुआ है तो उन लड़कियों से उस बात का खुलासा करने को कहेंगी और उन्हें प्रेरित करेंगी कि वो इस तरह की घटनाओं के बाद चुप ना रहे और उनके साथ जोर-जबरदस्ती, छेड़खानी या गलत काम करने वाले व्यक्ति का सार्वजनिक खुलासा करें। सामाजिक कार्यकर्ता रेनू माथुर ने कहा कि जो #MeToo अभियान सेलिब्रिटीज के बीच में है वो उन सेलिब्रिटीज की कहानी है लेकिन देश के छोटे शहरों में भी कई ऐसी आम लड़कियां हैं जोकि आए दिन इस तरह के शारीरिक शोषण और छेड़खानी की घटनाओं का शिकार होती हैं। और उनकी कोशिश है कि पंचकूला से इस कैंपेन को उन आम लड़कियों के बीच में पहुंचाया जाए।

रेणु माथुर, सामाजिक कार्यकर्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here