कामसूत्र छोटे परदे पर ,वेश्याओं की जिंदगी लेकर आएंगी एकता कपूर

Ekta Kapoor to produce a web show based on 'Kama Sutra'

0
1457

यह पहला मौका होगा जब कामसूत्र पर कोई वेब सीरीज बनेगी,एकता कपूर कामसूत्र नाम की वेब शो चालू करने जा रही है।

अब छोटे परदे पर आएगी वेश्याओं की जिंदगी, एकता कपूर लेकर आएंगी ऐसा ‘कामसूत्र’यह शो वात्स्यायन की रचना पर आधारित होगा

खबर है कि दिग्गज टीवी और फिल्म प्रोड्यूजर एकता कपूर जल्द कामसूत्र पर आधारित अपना अगला शो लॉन्च करेंगी। इसकी स्क्रिप्टिंग का काम शुरू हो चुका है  खुद एकता इसे सुपरवाइज कर रही हैं।  इसकी कहानी राजस्थान के गोली जाति की महिलाओं से प्रेरित है,वैश्या बनने के बावजूद गोली जाति की महिलाएं आजादी से अपनी जिंदगी जीती थीं और उन्हें कई अधिकार भी दिए गए थे,एकता कपूर लंबे वक्त से इस विषय पर शो बनाने की सोच रही थीं।

शो के लिए एक ऐसे डायरेक्टर की तलाश है  खूबसूरत सीन्स ,संवेदनशील विषय पर  शो तैयार कर सके।

यह एक काल्पनिक सीरीज होगी जो राजस्थान में रहने वाले गोली जाति लोगों पर आधारित होगी। माना जाता है कि इस समुदाय की महिलाएं महाराजाओं की रखैल बनती थीं और उसी महल में रहती थीं जहां रानियां रहती थीं।’

‘भारत कामसूत्र का देश है और यह जरूरी है कि बिना किसी जजमेंट के हमारी संस्कृति के इस हिस्से पर प्रकाश डालें।’ एकता कपूर का यह शो उनके वेब प्लैटफॉर्म अल्ट बालाजी पर प्रसारित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here