एचएसएससी मामले में मुख्यमंत्री का बयान- दोषियो को दंड अवश्य मिलेगा।

0
546

एहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो उन्होंने किया है उसका दंड उन्हें अवश्य मिलेगा। उन्होंने अपना उदहारण देते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार के मामलों में मैं खुद भी दोषी पाया गया तो कार्रवाई अवश्य होगी। मुख्यमंत्री ने पंचकूला में भाजपा के स्थापना दिवस पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। उसी का परिणाम है कि नौकरियां पारदर्शी तरीके से और मैरिट के आधार पर मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में भृष्टाचार के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ये सिस्टम पुराने चले आ रहे हैं आज नहीं बने हैं। उन्होंने कहा कि हमें शिकायत मिली थी जिस पर कार्यवाही करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें दंड अवश्य मिलेगा। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर सख्त लहजे में अपना उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी मामले में मैं खुद भी दोषी पाया गया तो कार्रवाई अवश्य होगी।

मनोहर लाल, मुख्यमंत्री।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here